Wednesday, September 10, 2014

कुछ नये अनुभव

  
आज की शुरुआत बढ़िया रही, सुबह ठीक पांच बजे हुई और आखिर जैसा मैंने सोचा था कुछ सवाल लगाये गए गणित के, मुझे लगता है का सवालों को ध्यान से अध्यन करना अति आवश्यक है जैसे की नंबर पोसिटिव है या इन्टिजर है या दो डिजिट का है, इस तरह की बाद्यत्ताएं उत्तर लाने में आती आवश्यक रहती हैं।
तत्पश्यात आज दौड़ने का दिन रहा, ठीक पच्चीस मिनिट दौड़ना अति आनंददायक रहा। 

आफिस में जैसा की कल एक इशू था जो की xml में attribute के अंदर स्पेशल करैक्टर होने के कारण था, उसमें ये पता लगा की मोज़िल्ला पे जो javascript xml डॉक्यूमेंट बनाती है वो सेप्शल करैक्टर जैसे '~'
, '*' etc, एट्रिब्यूट में होने पर एक्सेप्शन थ्रो करती है।


var xx = document.createAttribute("AA*AA")
[Exception... "String contains an invalid character"  code: "5" nsresult: "0x80530005 (InvalidCharacterError)"  location: "<unknown>"]
Use of document.createAttribute() is deprecated. Use element.setAttribute() instead.

वहीं यही कोड IE 9 पे चलता है, कारण मोज़िल्ला और गूगल क्रोम APIs DOM लेवल 3 कॉम्पलिएंट हैं  पूरी जानकारी के लिए ये बग देखें मोज़िल्ला बुग्ज़िल्ला पे। तो निष्कर्ष ये रहा की इस तरह की स्ट्रिंग को या तो एट्रिब्यूट वैल्यू बनाया जाये या एलिमेंट विशेषतः CDATA सेक्शन में।

बाकी व्यायामशाला आज अच्छी रही, आज पीठी की कसरत की। HP ने पूरे के पूरे ओरिओ निपटा दिए, उफ़ काश हम भी कुछ स्वाद ले सकते।

बाकी सब खैरियत हाँ आज घर पे बात न हो पायी, कल फ़ोन लगा लूँगा।

धन्यवाद है hilite.me का जिनकी वजह से ऊपर दिया कोड बेउटीफी हो पाया।


शुभ रात्री




No comments :

Post a Comment